Contact for Advertisement 9919916171


 हरियाणा: नशा तस्करों पर प्रशासन हुआ सख्त, अवैध संपत्ति अटैच करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 05/08/2026 10:52:30 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 05/08/2026 10:52:30 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार जिले को नशामुक्त बनाने और नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

हरियाणा: हिसार जिले को नशामुक्त बनाने और नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, अवैध संपत्तियों को अटैच करने और नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों के खिलाफ केवल एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। उनके आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों और कब्जों को भी अटैच किया जाए। प्रशासन ने बताया कि पिछले महीने एनडीपीएस (NDPS) मामलों में आठ आरोपियों की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए जिला औषधि नियंत्रक विभाग ने पिछले महीने 98 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 16 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। प्रशासन ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़ी जर्जर एवं कंडम इमारतों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि असामाजिक तत्व और नशा करने वाले लोग इन स्थानों का उपयोग न कर सकें।

पुलिस विभाग के अनुसार, पिछले माह जिले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 28 मामले दर्ज किए गए, जिनमें दो मामले व्यावसायिक मात्रा (Commercial Quantity) से जुड़े हैं। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में रहकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने समाज, पंचायतों, युवा संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों से भी नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम अश्वीर नैन, एएसपी मयंक मुदगिल, सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: तालाब बनी सड़क, जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी मंडरा रहा खतरा

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका समेत 6 पर हत्या का केस दर्ज

Extrajudicial Killing: अपहरण और दुष्कर्म के आरोप के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, युवक की पीट-पीटकर कर करी हत्या, 8 लोग हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका समेत 6 पर हत्या का केस दर्ज

Trending News: फ़िल्मी दुनिया के बड़े सितारें प्रदीप रावत ने दुनिया को कहाँ अलविदा, कई फिल्मों में बनाया था अपना नाम 

उत्तर प्रदेश: यूपी की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, सरकार ने बजट में किए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान


Featured News