Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सोनभद्र प्रशासन अलर्ट, शिवद्वार मंदिर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 05/08/2026 11:25:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 05/08/2026 11:25:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को शिवद्वार मंदिर पहुंचकर श्रावण मास में आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को शिवद्वार मंदिर पहुंचकर श्रावण मास में आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, मंदिर परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित चिकित्सा शिविर तथा मेले में बनाए गए कंट्रोल रूम का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत घोरावल को निर्देशित किया कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए शिवद्वार मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शाहगंज बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर गंदगी एवं कीचड़ पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को तत्काल सफाई एवं रोड के किनारे बन रहे नाले निर्माण में आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों से कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है, वहां स्वच्छता एवं सुगम यातायात हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एस.के. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: तालाब बनी सड़क, जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी मंडरा रहा खतरा

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका समेत 6 पर हत्या का केस दर्ज

Extrajudicial Killing: अपहरण और दुष्कर्म के आरोप के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, युवक की पीट-पीटकर कर करी हत्या, 8 लोग हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका समेत 6 पर हत्या का केस दर्ज

Trending News: फ़िल्मी दुनिया के बड़े सितारें प्रदीप रावत ने दुनिया को कहाँ अलविदा, कई फिल्मों में बनाया था अपना नाम 

उत्तर प्रदेश: यूपी की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, सरकार ने बजट में किए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान


Featured News