Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: तालाब बनी सड़क, जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी मंडरा रहा खतरा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 05/08/2026 03:48:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 05/08/2026 03:48:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी के बाराबंकी जिले के फतेहपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहाली के ग्राम कदिराबाद में बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप ले चुकी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी के बाराबंकी जिले के फतेहपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहाली के ग्राम कदिराबाद में बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप ले चुकी है। सड़क पर कई दिनों तक पानी भरा रहने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष यह समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, हल्की बारिश होते ही मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी से भर जाता है और सड़क किसी तालाब जैसी दिखाई देने लगती है। इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है, जिन्हें रोज इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव वाले मार्ग के बिल्कुल पास एक कुआं भी स्थित है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार स्कूली बच्चे फिसलकर कुएं के पास गिर चुके हैं और उन्हें चोटें भी आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने व्यंग्य करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों ने सड़क की व्यवस्था ऐसी कर दी है मानो गांव के बाहर ही "स्विमिंग पूल" बना दिया गया हो।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के मौसम में यह मार्ग लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ जान का जोखिम भी बनता जा रहा है।


Featured News