Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: वाहन चोरी पर हिसार पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, हीरो HF डीलक्स हुआ बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 05/08/2026 11:05:59 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 05/08/2026 11:05:59 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना उकलाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी थाना उकलाना ने बताया कि शिकायतकर्ता रामनिवास पुत्र दुगंतीलाल निवासी गांव किनाला, जिला हिसार ने थाना उकलाना में शिकायत दी थी कि उसकी हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान उप निरीक्षक दलेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी निशान सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी भटिया कॉलोनी, फतेहाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। 

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन ने बताया कि जिला पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। वाहन चोरी जैसी वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।


Featured News