Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अपराधियों के फॉलोअर्स पर पुलिस की नजर, युवाओं को बुलाकर की गई काउंसलिंग

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 07/08/2026 11:06:57 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 07/08/2026 11:06:57 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फॉलोवर बढ़ाकर अपराधी छवि का प्रचार-प्रसार करने तथा युवाओं को गलत दिशा में प्रभावित करने के प्रयासों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज अपराध शाखा हिसार द्वारा ऐसे इंस्टाग्राम अकाउंट धारकों एवं फॉलोवर्स को अपराध शाखा कार्यालय में बुलाया गया, जो अपराधियों से संबंधित वीडियो, फोटो एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री को लाइक, शेयर अथवा फॉलो कर रहे थे। सभी युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हें विस्तारपूर्वक समझाया गया कि इस प्रकार की गतिविधियां समाज में अपराधियों का मनोबल बढ़ाती हैं तथा युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

इस दौरान उपस्थित सभी युवाओं के बयान दर्ज किए गए तथा उन्हें भविष्य में किसी भी अपराधी या आपराधिक गतिविधि का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार न करने, ऐसी पोस्टों को लाइक, शेयर या फॉलो न करने तथा जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। सभी युवाओं ने भविष्य में पूर्ण सावधानी बरतने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। अपराधियों का महिमामंडन करने वाली सामग्री को बढ़ावा देना समाज और कानून-व्यवस्था के लिए हानिकारक है। हिसार पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। हिसार पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा किसी भी अपराधी या आपराधिक गतिविधि से संबंधित सामग्री का प्रचार-प्रसार करने से बचें। यदि किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related News

गुजरात: शिनोर हनीट्रैप केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी की अवैध कमाई से खरीदी संपत्ति जब्त करने के आदेश

हरियाणा: स्वच्छ हांसी के लिए नगर परिषद और व्यापारियों ने मिलाया हाथ, बाजारों में डस्टबिन अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

हरियाणा: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए; पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ट्रैकडाउन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, महापौर-नगरायुक्त ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत


Featured News