Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ शिविर में छूटा बैग पुलिस ने खोजकर शिवभक्तों को लौटाया, पुलिस की जमकर सराहना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 08/08/2026 10:10:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 08/08/2026 10:10:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास कांवड यात्रा को सकुशल व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतू जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, डी आई जी महोदय एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह तथा अन्य उच्चाधिकारी सक्रिय रूप से लगातार अहम भूमिका निभा रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास कांवड यात्रा को सकुशल व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतू जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, डी आई जी महोदय एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह तथा अन्य उच्चाधिकारी सक्रिय रूप से लगातार अहम भूमिका निभा रहे हैं। हरियाणा प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा से लगे होने के कारण महानगर सहारनपुर से ही कांवडियों का आवागमन अति आवश्यक होता है, जिसके कारण जनपद सहारनपुर की संवेदनशीलता अपने आप में एक महत्वपूर्ण अहमियत रखती है, जनपदीय क्षेत्रों में चारों ओर अत्यधिक सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन द्वारा पुलिस प्रशासन के कुशल नेतृत्व में निगरानी जारी है। वहीं जनपद में चारों ओर से शिव भक्तों का आवागमन होता है। शुक्रवार दिनांक 07.08.2026 को थाना गागलहेड़ी क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ शिविर में विश्राम कर रहे दो शिवभक्तों का ब्लैक रंग का बैग, जिसमें दो मोबाइल फोन, एक पाॅवर बैंक एवं अन्य आवश्यक सामान रखा था, गलती से शिविर में ही छूट गया।

बैग खो जाने की सूचना गागलहेड़ी तिराहा स्थित खोया-पाया केंद्र को प्राप्त होते ही थाना गागलहेड़ी पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए दोनों शिवभक्तों की तलाश प्रारंभ की। अथक प्रयासों के उपरांत दोनों शिवभक्तों को सकुशल खोजकर उनका बैग एवं उसमें रखा समस्त सामान सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस पाकर दोनों शिवभक्तों ने जनपद सहारनपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, ईमानदारी एवं सेवा-भाव की सराहना करते हुए हृदय से धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

Related News

गुजरात: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा: कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने नवप्रवेशी छात्रों से किया संवाद, सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IHE 2026 का तीसरा दिन रहा खास, थाई प्रतिनिधिमंडल ने लिया एक्सपो का जायजा

हरियाणा: POCSO कानून पर विधिक जागरूकता शिविर, CJM पवन कुमार ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 हरियाणा: समाधान शिविर की समीक्षा, एडीसी लक्षित सरीन ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हरियाणा: इंस्टाकार्ट कंपनी में मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर दो फोन बरामद


Featured News