Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए; पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ट्रैकडाउन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 08/08/2026 10:22:08 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 08/08/2026 10:22:08 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत हांसी पुलिस ने थाना बास क्षेत्र के गांव पुठ्ठी में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के ठिकानों पर रेड की।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत हांसी पुलिस ने थाना बास क्षेत्र के गांव पुठ्ठी में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के ठिकानों पर रेड की। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की मौजूदगी में नशा तस्करी से जुड़े व्यक्तियों द्वारा  किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के आर्थिक तंत्र को कमजोर करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। 

हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य किसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अपराधियों, नशा तस्करों तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related News

गुजरात: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा: कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने नवप्रवेशी छात्रों से किया संवाद, सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IHE 2026 का तीसरा दिन रहा खास, थाई प्रतिनिधिमंडल ने लिया एक्सपो का जायजा

हरियाणा: POCSO कानून पर विधिक जागरूकता शिविर, CJM पवन कुमार ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 हरियाणा: समाधान शिविर की समीक्षा, एडीसी लक्षित सरीन ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हरियाणा: इंस्टाकार्ट कंपनी में मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर दो फोन बरामद


Featured News