Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, महापौर-नगरायुक्त ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 08/08/2026 10:15:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 08/08/2026 10:15:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महापौर डॉक्टर अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने, हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्यों की ओर जा रहे शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर नगर निगम सहारनपुर की सीमा में उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महापौर डॉक्टर अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने, हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्यों की ओर जा रहे शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर नगर निगम सहारनपुर की सीमा में उनका हार्दिक अभिनंदन किया। योग गुरु पद्मश्री भारतभूषण भी इस अवसर पर साथ रहे और उन्होंने भी मंत्रोच्चारण के बीच पुष्प वर्षा कर राष्ट्र की खुशहाली की मंगल कामना की। महापौर डॉक्टर अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि व योग गुरु भारत भूषण ने देहरादून रोड स्थित एक निजी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी और देहरादून रोड, घण्टाघर चौंक, अम्बाला रोड व मानकमऊ क्षेत्र में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर नगर निगम, सहारनपुर और प्रदेश में खुशहाली व मंगल रहने की कामना की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने शहरों को लौट रहे मन भावन भगवान शिव के भक्तों पर पुष्प वर्षा करने का सौभाग्य हमें मिला है।

 

पूरा वातावरण भक्तिमय है। कंधो पर कांवड़, वाणी पर शिव, मन मे श्रद्धा और हृदय में अटूट विश्वास लेकर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बम-बोल बम’ के उद्घोष के साथ जब ये शिवभक्त अपने राज्यों और शहरों में पहुंचकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे तो इन शिवभक्तों की मनोकामना पूर्ण होने के साथ-साथ पूरे देश में सुख-समृद्धि बढे़गी और देश का मंगल ही मंगल होगा, यही हमारी भी कामना है। हेलीपैड पर इस दौरान उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद मुकेश गक्खड़़, दिग्विजय चौहान, चौधरी वीरसेन सिद्धू, राजू जाटव, वीरेंद्र उपाध्याय, के के बत्रा, मंसूर बदर, मंसूर खां, ज्योति अग्रवाल, आरती दिवाकर के अतिरिक्त पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, नीरज दिवाकर के अतिरिक्त शहर के गणमान्य लोगों ने महापौर व नगरायुक्त का स्वागत करते हुए शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Related News

गुजरात: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा: कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने नवप्रवेशी छात्रों से किया संवाद, सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IHE 2026 का तीसरा दिन रहा खास, थाई प्रतिनिधिमंडल ने लिया एक्सपो का जायजा

हरियाणा: POCSO कानून पर विधिक जागरूकता शिविर, CJM पवन कुमार ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 हरियाणा: समाधान शिविर की समीक्षा, एडीसी लक्षित सरीन ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हरियाणा: इंस्टाकार्ट कंपनी में मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर दो फोन बरामद


Featured News