-
☰
उत्तर प्रदेश: बभनडिहा गांव के पास खाई में गिरी कार, केनरा बैंक के मैनेजर समेत तीन कर्मचारी बाल-बाल बचे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के म्योरपुर-बीजपुर मार्ग पर बभनडिहा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में गिर गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के म्योरपुर-बीजपुर मार्ग पर बभनडिहा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में केनरा बैंक के मैनेजर समेत तीन कर्मचारी बाल-बाल बच गए। सभी को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, कार रेणुकूट से रजमिलान की ओर जा रही थी। कार में केनरा बैंक की रजमिलान शाखा के मैनेजर अखिलेश कुमार सिंह, अमित कुमार और गौरव यादव सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार कई बार पलटते हुए सड़क किनारे लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे तीनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गुजरात: शिनोर हनीट्रैप केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी की अवैध कमाई से खरीदी संपत्ति जब्त करने के आदेश
हरियाणा: स्वच्छ हांसी के लिए नगर परिषद और व्यापारियों ने मिलाया हाथ, बाजारों में डस्टबिन अभियान शुरू
हरियाणा: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए; पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ट्रैकडाउन