Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: स्वच्छ हांसी के लिए नगर परिषद और व्यापारियों ने मिलाया हाथ, बाजारों में डस्टबिन अभियान शुरू

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 08/08/2026 10:26:44 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 08/08/2026 10:26:44 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त  लक्षित सरीन ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर हांसी का सपना तभी साकार होगा, जब नगर परिषद और शहर के व्यापारी मिलकर स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देंगे।

विस्तार

हरियाणा: हांसी अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त  लक्षित सरीन ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर हांसी का सपना तभी साकार होगा, जब नगर परिषद और शहर के व्यापारी मिलकर स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने-अपने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रत्येक दुकान के बाहर डस्टबिन का उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया। शुक्रवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी लक्षित सरीन ने शहर की विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के प्रधानों एवं प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान नगर परिषद की ओर से सभी मार्केट एसोसिएशन के प्रधानों को डस्टबिन वितरित किए गए, ताकि बाजारों में कूड़ा इधर-उधर फेंकने की बजाय निर्धारित डस्टबिन में ही डाला जाए और स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जा सके।

लक्षित सरीन ने कहा कि स्वच्छ बाजार न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि ग्राहकों और आम नागरिकों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी का यह सामाजिक दायित्व है कि वह अपनी दुकान एवं उसके आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखे। यदि सभी व्यापारी इस दिशा में सहयोग करेंगे तो हांसी को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर में नियमित सफाई, कूड़ा उठान तथा विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापारिक संगठनों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने सदस्यों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी दुकानदार सड़क या नालियों में कूड़ा न डाले।

बैठक में व्यापारियों ने भी नगर परिषद के स्वच्छता अभियान में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी मार्केट एसोसिएशन अपने-अपने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाएंगी तथा दुकानदारों को डस्टबिन का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापारियों के सहयोग से शहर में स्वच्छता व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा हांसी स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर के रूप में नई पहचान बनाएगा।

बैठक के अंत में सभी मार्केट एसोसिएशन के प्रधानों ने नगर परिषद द्वारा डस्टबिन उपलब्ध करवाने की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related News

गुजरात: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा: कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने नवप्रवेशी छात्रों से किया संवाद, सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IHE 2026 का तीसरा दिन रहा खास, थाई प्रतिनिधिमंडल ने लिया एक्सपो का जायजा

हरियाणा: POCSO कानून पर विधिक जागरूकता शिविर, CJM पवन कुमार ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 हरियाणा: समाधान शिविर की समीक्षा, एडीसी लक्षित सरीन ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हरियाणा: इंस्टाकार्ट कंपनी में मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर दो फोन बरामद


Featured News