Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सोनशक्ति स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का जलवा, डीएवी अनपरा ने जीती चैंपियनशिप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 07/08/2026 11:33:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 07/08/2026 11:33:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बीजपुर सोनभद्र डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में आयोजित तीन दिवसीय डीएवी जोनल खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को सोनशक्ति स्टेडियम में भव्य समापन हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बीजपुर सोनभद्र डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में आयोजित तीन दिवसीय डीएवी जोनल खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को सोनशक्ति स्टेडियम में भव्य समापन हुआ। लगातार हो रही सावन की फुहारों के बीच छात्राओं ने उत्साह और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद परियोजना के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी रहे। उनके साथ महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी तथा डीएवी जोन-डी की एआरओ संध्या पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में हाई जंप, ट्रिपल जंप, लंबी कूद, रिले रेस, वॉलीबॉल, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और योग सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी डीएवी अनपरा ने जीती, जबकि डीएवी ओबरा उपविजेता और डीएवी खड़िया तृतीय स्थान पर रहा। एनटीपीसी रिहंद की ओर से सभी प्रतिभागी छात्राओं एवं खेल अधिकारियों को उपहार और टी-शर्ट भी प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में संजय असाटी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करते हैं। वरिष्ठ शिक्षक आर.के. झा ने प्रतिभागियों, शिक्षकों, अतिथियों एवं एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में संजय असाटी ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की तथा शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।समारोह में मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई, प्राचार्या रचना दुबे, दीपा शरण, दीपा पांडे, हरिकेश यादव, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अनुराग प्रकाश, सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट आलोक कुमार चौधरी, के.के. सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संदीप दुबे तथा कक्षा 11 की छात्रा एनी नाज और छात्र अंश सिंह ने किया।

Related News

हरियाणा: स्वच्छ हांसी के लिए नगर परिषद और व्यापारियों ने मिलाया हाथ, बाजारों में डस्टबिन अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

हरियाणा: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए; पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ट्रैकडाउन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, महापौर-नगरायुक्त ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: कांवड़ शिविर में छूटा बैग पुलिस ने खोजकर शिवभक्तों को लौटाया, पुलिस की जमकर सराहना


Featured News