-
☰
झारखंड: केरेडारी कोल माइंस परियोजना में वर्कर यूनियन का हुआ गठन, यूनियन कार्यालय का किया उद्घाटन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
झारखंड: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कोल माइंस परियोजना के पांडू कावेद पुल के समीप शनिवार को कोल माइंस वर्कर यूनियन (CMWU) का विधिवत गठन किया गया। इस दौरान यूनियन कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कोल माइंस के श्रमिक, स्थानीय ग्रामीण और विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ CMWU के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष बैजनाथ मिस्त्री ने फीता काटकर यूनियन कार्यालय का उद्घाटन कर किया। इसके बाद आयोजित सभा में श्रमिकों के हितों, उनके अधिकारों और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर AICCTU के जोनल सचिव एवं भाकपा (माले) के केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवेंदु सेन, CMWU के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष बैजनाथ मिस्त्री, झारखंड जोनल सचिव विकास सिंह, भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य एवं CMWU के केंद्रीय सदस्य पेरू प्रताप, हजारीबाग जिला कमेटी सदस्य रामचरित्र राम, भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार दास, यूनिट टीम अध्यक्ष हारून रशीद सहित कई श्रमिक और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभा के दौरान सर्वसम्मति से केरेडारी कोल माइंस परियोजना के लिए नई यूनियन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मोहम्मद अफरोज को अध्यक्ष, मोहम्मद शमसुद्दीन को उपाध्यक्ष, अजीत कुमार दास को सचिव, मोहम्मद तौकीर को कोषाध्यक्ष तथा समीर शम्स और शाहिद अफरीदी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूनियन का प्रमुख उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना, सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना तथा मजदूरों की समस्याओं को संगठित तरीके से प्रबंधन और प्रशासन के समक्ष उठाना है। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों के माध्यम से श्रमिकों की जायज मांगों को प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा और उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यूनियन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने श्रमिकों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि CMWU श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाएगी और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित श्रमिकों का आभार व्यक्त किया गया। श्रमिकों ने यूनियन के गठन का स्वागत करते हुए इसे मजदूर हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मध्य प्रदेश: बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, लोगों को किया जागरूक
बिहार: यूरिया की अधिक कीमत और जबरन नैनो यूरिया बिक्री के आरोप, बैठक में उठे सवाल
मध्य प्रदेश: कारोबार ठप कराने के लिए रची गई लूट की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: वृक्षारोपण के साथ किसानों की उपजाऊ जमीन बचाने की मांग, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: प्रेम संबंध और बीमा राशि के लिए हत्या, मेरठ केस में पुलिस का बड़ा खुलासा
गुजरात: सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 1.33 किलो अफीम और कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार