Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: शाम ढलते ही गुलजार हो उठती है स्ट्रीट फूड की महफिल, देसी जायकों का लोग ले रहे आनंद

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Prakash Gadari , Date: 03/07/2026 05:40:38 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Prakash Gadari ,
  • Date:
  • 03/07/2026 05:40:38 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: धामनोद में इन दिनों शाम ढलते ही एबी रोड स्थित टप्पा ऑफिस के बाहर फूड स्ट्रीट गुलजार हो उठती है। यहां स्थानीय लोगों से लेकर राहगीरों तक की भीड़ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लेने पहुंच रही है। शाम 5 बजे के बाद यह इलाका मिनी फूड हब में बदल जाता है, जहां LED लाइट्स से सजे ठेले, ग्राहकों की कतारें और मसालों की खुशबू माहौल को खास बना देती है। फूड स्ट्रीट में लोगों को एक-दो नहीं बल्कि करीब 15 तरह के स्वादिष्ट आइटम मिल रहे हैं। प्रकाश भाई की भरकादेवी पावभाजी, पुलाव, कच्छी दाबेली और सैंडविच लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं स्पेशल पावभाजी, कश्मीरी पुलाव और चीज दाबेली का स्वाद भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इसके अलावा मालाकार के छोले-कुलचे, आलू टिकिया और छोले टिकिया भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। श्री श्याम बर्फ रबड़ी गोला अपने खास स्वाद के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है, जबकि राजा भाई के चाइनीज मंचूरियन और नूडल्स भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। देवनारायण मदन गुर्जर के पांच फ्लेवर वाले पानी पतासे भी फूड लवर्स को खूब लुभा रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में स्ट्रीट फूड का क्रेज तेजी से बढ़ा है। कम दाम में स्वादिष्ट और अलग-अलग व्यंजन मिलने के कारण लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।