-
☰
उत्तर प्रदेश: कागजों में इलाज का दावा और हकीकत में ताले बंद पड़े अस्पतालों पर उठे बड़े सवाल
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत चैनपुर और विकास खंड म्योरपुर के सागोबांध स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों अस्पताल लंबे समय से बंद पड़े हैं, जबकि विभागीय रिकॉर्ड में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश लोगों को यह तक जानकारी नहीं है कि उनके गांव में सरकारी होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हैं। अस्पतालों के लगातार बंद रहने से मरीजों को निजी क्लीनिकों या दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि ये चिकित्सालय नियमित रूप से संचालित हों और डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहें, तो आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को इसका लाभ मिल सकता है। लेकिन वर्तमान स्थिति में यह सुविधा केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रही है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब अस्पतालों पर अक्सर ताला लटका रहता है, तो डॉक्टरों की उपस्थिति किस आधार पर दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से औचक निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आयुष विभाग से मांग की है कि दोनों चिकित्सालयों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से लोगों तक पहुंच सके। इस मामले में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी ने कहा कि केंद्र पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति है। शिकायतों की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मध्य प्रदेश: शाम ढलते ही गुलजार हो उठती है स्ट्रीट फूड की महफिल, देसी जायकों का लोग ले रहे आनंद
उत्तर प्रदेश: अंशु पांडेय ने स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर रचा नया कीर्तिमान
राजस्थान: 13 साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के होटलों पर चला बुलडोजर
गुजरात: बारिश में खुला मेनहोल बना खतरा, बाइक सवार दंपति हुए हादसे का शिकार
राजस्थान: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद, रेहड़ी संचालकों में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: कोविड सेंटर में लाखों की चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार