Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अतिक्रमण पर पुलिस ने अपनाया सख्त रुख, मैदागिन से लोहटिया तक चलाया गया अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 03/07/2026 02:09:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 03/07/2026 02:09:36 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वाराणसी काशी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस का अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मैदागिन चौराहा से बुननाला होते हुए लोहटिया तक सघन पैदल गश्त की गई और सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाकर बैठे दुकानदारों और ठेला संचालकों को हटवाया तथा उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में यातायात बाधित करने या मार्ग पर अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एसीपी विजय प्रताप सिंह ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि सड़क और फुटपाथ को खाली रखा जाए, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।