Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: विलोक सागर जी महाराज के ससंघ को टोंक चातुर्मास हेतु श्रीफल की भेंट, जैन समाज ने किया स्वागत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 03/07/2026 01:41:35 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 03/07/2026 01:41:35 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निर्यापक मुनि विलोक सागर जी महाराज के ससंघ को वर्ष 2026 के चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किया गया।

विस्तार

राजस्थान: टोंक में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निर्यापक मुनि विलोक सागर जी महाराज के ससंघ को वर्ष 2026 के चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किया गया। यह कार्यक्रम श्री दिगंबर जैन नसिया, अमीरगंज में प्रातःकाल संपन्न हुआ। इस अवसर पर परम संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक आर्जव सागर जी महाराज के शिष्य विलोक सागर जी महाराज का समाजजनों द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। समाज की ओर से श्रीफल भेंट कर चातुर्मास हेतु टोंक में प्रवास का निवेदन किया गया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष भागचंद फूलेता, पदमचंद आड़रा, धर्मचंद दाखिया, कमल सर्राफ, नरेंद्र छामुनिया, ओम ककोड़, विकास अतार, अनिल सर्राफ, रिंकू बोरदा, मनीष फागी, मुकेश बरवास, सुरेश मलारना, नेमीचंद बनेथा, धर्मेंद्र पासरोटियां, प्रदीप नगर, धर्मचंद पत्तल दोना सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। जैन समाज के लोगों ने इस अवसर को आध्यात्मिक उन्नति और धार्मिक समर्पण का प्रतीक बताया।