-
☰
उत्तर प्रदेश: अंशु पांडेय ने स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर रचा नया कीर्तिमान
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी की बेटी और लंका थाने में तैनात महिला आरक्षी अंशु पांडेय ने नई दिल्ली में आयोजित 49वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में बनारस की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंशु पांडेय ने तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। अंशु पांडेय ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत पदक और 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से वाराणसी समेत पूरे पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि अंशु पांडेय पिछले पांच वर्षों से पूर्वांचल शूटिंग अकादमी में कोच सत्यम सिंह के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कर रही हैं। उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम के ट्रायल के लिए भी किया गया है। इस उपलब्धि पर लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने अंशु पांडेय का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उनकी सफलता पर पूरे लंका थाने और वाराणसी में गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
मध्य प्रदेश: शाम ढलते ही गुलजार हो उठती है स्ट्रीट फूड की महफिल, देसी जायकों का लोग ले रहे आनंद
राजस्थान: 13 साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के होटलों पर चला बुलडोजर
गुजरात: बारिश में खुला मेनहोल बना खतरा, बाइक सवार दंपति हुए हादसे का शिकार
राजस्थान: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद, रेहड़ी संचालकों में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: कोविड सेंटर में लाखों की चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार