Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, दो क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 03/07/2026 01:57:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 03/07/2026 01:57:13 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत दो क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। नए आदेश के अनुसार दुद्धी सर्किल के वर्तमान सीओ राजेश राय को घोरावल का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें जिले की मॉनिटरिंग सेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जिससे आपराधिक मामलों की निगरानी और न्यायिक पैरवी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। वहीं गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी विनय प्रभाकर साहनी को दुद्धी सर्किल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तुरंत कार्यभार संभालते हुए क्राइम मीटिंग ली और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक के दौरान नवागत सीओ ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और अपराध संबंधी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, तस्करी या भू-माफिया से जुड़ी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का व्यवहार आम जनता के प्रति संवेदनशील रहेगा, जबकि अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जाएगा। सभी थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मूल रूप से बस्ती जनपद के निवासी और बी.टेक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले सीओ विनय प्रभाकर साहनी इससे पहले प्रतापगढ़ और रानीगंज जैसे क्षेत्रों में भी क्षेत्राधिकारी रह चुके हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन में सकारात्मक उम्मीदें जताई जा रही हैं। इस फेरबदल के बाद जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होने तथा अपराध नियंत्रण में सुधार की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।