-
☰
उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में विधायक का काफिला बाल-बाल बचा, तीन लोग हुए घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा जनपद के थाना खरेला क्षेत्र अंतर्गत कस्बा खरेला के समीप मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बाल-बाल बच गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा जनपद के थाना खरेला क्षेत्र अंतर्गत कस्बा खरेला के समीप मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बाल-बाल बच गए। हालांकि इस दुर्घटना में उनके काफिले में शामिल वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और गनर सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना संकट मोचन हनुमान जी मंदिर के पास उस समय हुई जब चरखारी की ओर से आ रही एक डीसीएम और मुस्करा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह स्कॉर्पियो कार विधायक के काफिले में शामिल थी। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षेत्राधिकारी चरखारी ने फील्ड यूनिट टीम एवं अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डीसीएम वाहन महाराष्ट्र के जलगांव से केला लादकर कानपुर के रमईपुर स्थित एसएस कोल्ड स्टोरेज जा रहा था। वाहन चालक कुंदन महाजन और खलासी नीलेश लोहार से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टर के माध्यम से माल कानपुर भेजा जा रहा था। पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। वहीं प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश: शाम ढलते ही गुलजार हो उठती है स्ट्रीट फूड की महफिल, देसी जायकों का लोग ले रहे आनंद
उत्तर प्रदेश: अंशु पांडेय ने स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर रचा नया कीर्तिमान
राजस्थान: 13 साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के होटलों पर चला बुलडोजर
गुजरात: बारिश में खुला मेनहोल बना खतरा, बाइक सवार दंपति हुए हादसे का शिकार
राजस्थान: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद, रेहड़ी संचालकों में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: कोविड सेंटर में लाखों की चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार