-
☰
उत्तर प्रदेश: नगर देवता भूमिया खेड़ा का वार्षिक उत्सव, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ हवन-पूजन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान नगर की शिवपुरी काॅलोनी स्थित प्राचीन नगर देवता भूमिया खेड़ा का वार्षिक उत्सव धार्मिक मान्यता, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुआ। इसके बाद नगर देवता भूमिया खेड़ा स्थल से भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए नगर देवता भूमिया खेड़ा की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में जयकारों के साथ ध्वज यात्रा का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि भूमिया खेड़ा की सेवा और संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ध्वज आस्था और विश्वास का प्रतीक है तथा सच्चे मन से अपनी मनोकामना व्यक्त कर ध्वज पर धागा बांधने से श्रद्धालुओं की इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर विधानसभा रामपुर मनिहारान से विधायक देवेंद्र निम, चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, नृपेंद्र सिंह और ब्लॉक काॅलोनी शिवपुरी से पूर्व प्रधान संजय राठी ने भी पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, मौहल्ला इकराम स्थित प्राचीन नगर देवता भूमिया खेड़ा स्थल पर भी सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगर देवता भूमिया खेड़ा देव से परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हुए आस्था के साथ मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा, और दर्शन-पूजन के लिए लोगों का लगातार आवागमन होता रहा।
मध्य प्रदेश: बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, लोगों को किया जागरूक
बिहार: यूरिया की अधिक कीमत और जबरन नैनो यूरिया बिक्री के आरोप, बैठक में उठे सवाल
मध्य प्रदेश: कारोबार ठप कराने के लिए रची गई लूट की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: वृक्षारोपण के साथ किसानों की उपजाऊ जमीन बचाने की मांग, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: प्रेम संबंध और बीमा राशि के लिए हत्या, मेरठ केस में पुलिस का बड़ा खुलासा
गुजरात: सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 1.33 किलो अफीम और कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार