-
☰
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रेस स्थाई समिति की हुई बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद प्रयागराज की जिला प्रेस स्थाई समिति की बैठक 13 जून को जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद प्रयागराज की जिला प्रेस स्थाई समिति की बैठक 13 जून को जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अथवा महामंत्री भी शामिल होंगे। एसोसिएशन की ओर से पत्रकारों से अपील की गई है कि यदि किसी पत्रकार साथी को उत्पीड़न, प्रशासनिक परेशानी अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वह अपनी शिकायत जिला पदाधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि बैठक में संबंधित मुद्दों को उठाकर उनका समाधान कराया जा सके। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछली बैठक में जिन मामलों का निराकरण नहीं हो सका था, उन्हें भी इस बैठक के एजेंडे में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा जिन पत्रकारों को अभी तक परिचय पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं या जिनके परिचय पत्रों में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे भी संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। आश्वासन दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर लंबित परिचय पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे तथा त्रुटिपूर्ण कार्डों को सुधारकर पुनः जारी किया जाएगा। एसोसिएशन ने बताया कि कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल गुप्ता की स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों एवं पारिवारिक कारणों से कुछ कार्यों में विलंब हुआ, लेकिन अब सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।साथ ही सभी तहसील अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों के शेष परिचय पत्र प्राप्त कर पत्रकार साथियों तक पहुंचाने की अपील की गई है। बैठक को पत्रकार हितों और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गुजरात: वाल्मीकि समाज के समरसता सम्मेलन में एकता व जल संरक्षण पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: 110 पुलिसकर्मियों के तबादले से विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल
उत्तर प्रदेश: इतिहास रचते हुए नई उड़ानों की हुई शुरुआत, 170 किसान पहली फ्लाइट में हुए रवाना
उत्तर प्रदेश: मोबाइल लूट मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की हुई मांग
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती व डीएसआर की दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश: 21.68 करोड़ की लागत से बने रोड ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण, आवागमन हुआ सुगम