Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एंटी रोमियो टीम ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 01/01/2026 10:32:13 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 01/01/2026 10:32:13 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान फेज 0,5 के अंतर्गत जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय आशीष तिवारी के दिशानिर्देश और थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5  नारी सशक्तिकरण एंव एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक माननीय एस आई देवेन्द्र सिंह की देखरेख में महिला सुरक्षात्मक अभियान चलाकर आमजन को जानकारियों से लगातार अवगत कराया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान फेज 0,5 के अंतर्गत जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय आशीष तिवारी के दिशानिर्देश और थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5  नारी सशक्तिकरण एंव एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक माननीय एस आई देवेन्द्र सिंह की देखरेख में महिला सुरक्षात्मक अभियान चलाकर आमजन को जानकारियों से लगातार अवगत कराया जा रहा है। 31 दिसम्बर दिन बुधवार को एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामपुर मनिहारान परिसर में महिला सुरक्षा एवं जन जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एंटी रोमियो टीम प्रभारी  उपनिरीक्षक माननीय देवेंद्र सिंह ने किया। टीम में सम्मिलित  एस आई माननीया नेहा चौधरी एंव महिला कांस्टेबल सोनू मैडम की उपस्थिति अति सक्रिय रही। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से सेवानिवृत परमवीर राणा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी अभियान में शामिल रहे।अभियान के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद छात्राओं, युवतियों एवं विद्यालय से संबंधित सेवक-सेविकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों और पुलिस सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। माननीय उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा सख्त कानून लागू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असहज स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। एस आई नेहा चौधरी ने छात्राओं से अपील की कि वे बिना किसी संकोच या डर के अपनी समस्या पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने बताया कि एंटी रोमियो टीम का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। अभियान के दौरान 112 और 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड  लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 101 अग्नि शमन सेवा, जैसे नंबरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान  प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने एंटी रोमियो टीम के प्रयासों की सराहना की और ऐसे जागरूकता अभियानों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्राओं ने भी अभियान को उपयोगी बताते हुए पुलिस का आभार जताया।