Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कैंची से हमला कर महिला की करी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 08/12/2025 05:37:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 08/12/2025 05:37:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कैंची बरामद। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कैंची बरामद। वादी श्री सर्वेश पुत्र कर्म सिंह निवासी नल्हेडा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त पंकज आदि 03 नफर द्वारा वादी की पत्नी को जान से मारने की नियत से कैंची से हमला कर घायल कर देने व इलाज के दौरानट पत्नि की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध मे थाना रामपुर मनिहारान पर मु0अ0सं0 594/25/25 धारा 115(2)/352/351(3)/103(1) /3(5) BNS के पंजीकृत है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तो गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 07.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 वांछित अभियुक्तगण 1. पंकज पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम नल्हेडा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर व 2. सतीश पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम नल्हेडा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर को घसौती मोड़ ग्राम नल्हेड़ा गुर्जर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कैची बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1)/3(5) की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त पंकज उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि हमारे गांव का ही सर्वेश मेरे साथ काम करता था, जो कई दिनो से काम पर जाने से आना कानी कर था, तो दिनांक 30.11.2025 की सुबह मेरी पत्नी ने सर्वेश की बेटी को कहा कि तेरा बाप काम पर नही जा रहा है उसे काम पर भेज देना । इस बात को सर्वेश की बेटी अपनी माँ आशा को बताया तो आशा आगबबूला हो गयी और उसी शाम 05.30 बजे करीब जब मैं, मेरा जीजा और मेरे गांव का सतीश पडोस में दर्जी की दुकान भी खड़े थे तो आशा ने मुझे देखते ही मेरे साथ गाली गली गलोच करनी शुरु कर दी और मेरी पत्नी के बारे मे अपशब्द बोलने लगी, हाथापाई कर मुझे व मेरे जीजा को धक्का दे दिया और गन्दी गन्दी गाली देने लगी । जिससे मुझे गुस्सा आ गया और दर्जी की दुकान मे रखी कैंची हाथ में उठा ली तभी मेरे जीजा व सतीश ने कहा जान से मार दे इसे, इस पर मैने आक्रोश मे आकर कैंची आशा के पेट मे घोप दी और आशा को मरा समझ कर हम लोग वहां से भाग गए । कैंची मैने आप लोगो को बरामद करा दी है।