-
☰
उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्त एसआई बाबूराम शर्मा की तेरहवीं और रस्म-पगड़ी संपन्न हुई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर के मल्हीपुर रोड स्थित भरत विहार काॅलोनी मल्हीपुर गली नम्बर तीन में अपने निज निवास में पुलिस विभाग में एस आई के पद पर सेवा चुके सेवानिवृत्त आदरणीय श्री बाबूराम शर्मा जी का 17/11/2025 में दिन के साढे ग्यारह बजे स्वर्गवास हो गया था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर के मल्हीपुर रोड स्थित भरत विहार काॅलोनी मल्हीपुर गली नम्बर तीन में अपने निज निवास में पुलिस विभाग में एस आई के पद पर सेवा चुके सेवानिवृत्त आदरणीय श्री बाबूराम शर्मा जी का 17/11/2025 में दिन के साढे ग्यारह बजे स्वर्गवास हो गया था। इसी गमगीन क्रम में उनकी तेरहवीं व रस्म पगड़ी के के संस्कार को परिवार व बंधुत्व के साथ निज निवास पर रीति-रिवाजों के तहत सम्पन्न किया गया। जिसमें पंडित अनुज पांडे व अरुण कुमार शास्त्री के द्वारा विधि विधान से गायत्री जाप, हवन-पूजन व गरुड़ पुराण का संपूर्ण पाठ किया गया। तत्पश्चात रस्म पगड़ी का कार्यक्रम पंडित अनुज पांडे जी ने कराया, परिवार व समाज द्वारा स्वर्गीय श्री बाबूराम शर्मा जी के बड़े पुत्र राकेश कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष मानवाधिकार एसोसिएशन को परिवार की जिम्मेदारी देते हुए समाज व अन्य बंधु बांधवों के समक्ष पगड़ी पहनाकर परिवार की जिम्मेदारी दी गई,परन्तु राकेश कुमार शर्मा ने वही पगड़ी अपने पारिवारिक बड़े भाई श्री राजकुमार शर्मा को पहनाकर परिवार के बड़े होने की जिम्मेदारी सुपुर्द कर दी,जिसको कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों सम्मानित लोगों ने सराहनीय बताया,और राजकुमार शर्मा को जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी,और राजकुमार शर्मा ने पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन देकर सम्मानित गणमान्य लोगों की उपस्थिति का आभार व्यक्त किया। शोक सभा व रस्म पगड़ी के पश्चात सभी लोगों को वहाँ का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर भूपेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर दिक्षित, नवनीत शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, रोहित शर्मा, रवि शर्मा, सलिल शर्मा, रामकुमार शर्मा, अंकित गौतम, जितेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, विजेंद्र राणा,किशोर भारती,जोगेंद्र सिंह, आशीष वशिष्ठ, चिराग वशिष्ठ, प्रशांत वशिष्ठ, निशांत वशिष्ठ, राहुल पुंडीर, शिवम चतुर्वेदी, सुबोध पंवार, आजाद सिंह, दर्शन लाल,सुशील धीमान, निशांत शर्मा, अमित कुमार सैनी,रजत अग्रवाल, मूलचंद अग्रवाल, अरविंद कुमार, रमेश चंद कश्यप, कृष्ण लाल मल्होत्रा, परमानन्द शर्मा, बृजेश शर्मा, राजीव शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, अमित लूथरा,दुर्गेश कुमार नागेश, घनश्याम दास आदि सैंकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
उत्तर प्रदेश: अवैध वसूली विरोध पर ड्राइवर पिटा, ट्रक चालकों ने किया जाम
उत्तर प्रदेश: एंटी रोमियो टीम ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: कैंची से हमला कर महिला की करी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: SP डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने 26 पुलिसकर्मियों के तबादले किए
राजस्थान: राजकीय सेवा मे चयनित हुई रेगर समाज की बहु व बेटी का किया सम्मान