Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अवैध वसूली विरोध पर ड्राइवर पिटा, ट्रक चालकों ने किया जाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 12/02/2026 05:16:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 12/02/2026 05:16:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के लालगंज स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा एक ट्रक ड्राइवर की पिटाई का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के लालगंज स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा एक ट्रक ड्राइवर की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध वसूली का विरोध करने पर टोल कर्मियों ने ड्राइवर को लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद आक्रोशित ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस व सीओ लालगंज अमर बहादुर मौके पर पहुंचे और समझाकर जाम खुलवाया। ट्रक चालकों का आरोप है कि टोल प्लाजा पर वसूली एजेंसी के लोग अवैध वसूली करते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं। मामले की जांच की जा रही है।