-
☰
उत्तर प्रदेश: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में जलभराव पर मंडलायुक्त का निरीक्षण, स्थायी समाधान के लिए अफसरों को निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर रविवार को मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर रविवार को मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जल निकासी की वर्तमान व्यवस्था, नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने परामर्शी संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों से जल निकासी के लिए तैयार किए गए प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली। यूपीपीसीएल के एई आकाश कुमार ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी दी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कमल कृष्ण और विश्वविद्यालय अभियंता विवेक सिंह पुंडीर ने बताया कि फिलहाल पंपिंग सेट के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है। इसके अलावा दो मोटर खरीदने की प्रक्रिया भी चल रही है।
अधिकारियों ने विश्वविद्यालय की मुख्य सड़क पर जलभराव और जल निकासी की स्थिति की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही जलभराव के स्थायी समाधान के लिए तैयार कार्य योजना के लेआउट प्लान का निरीक्षण कर उसकी प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम पुवांरका में नवनिर्मित पुलिया का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पूरे नाले की शीघ्र सफाई कराने के निर्देश दिए। पुलिया के पास जल प्रवाह में बाधा बन रही अतिरिक्त मिट्टी को तत्काल जेसीबी से हटवाया गया, जिससे पानी के निकासी मार्ग को सुचारु किया जा सके। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रोफेसर विमला वाई, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एसडीएम सदर सुबोध कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: मकनपुरा स्कूल में समय पर शिक्षक नहीं पहुंचने का आरोप, बच्चों की पढ़ाई हुई प्रभावित
मध्य प्रदेश: न्याय में देरी पर उठे सवाल, M.C. Singla प्रकरण बना लंबित मामलों की चुनौती का उदाहरण
मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, 196 बच्चे स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे