Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शामली में अवैध हथियार तस्करी का खुलासा, 14 तमंचे बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 24/08/2026 10:27:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 24/08/2026 10:27:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शामली पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने रविवार 23 अगस्त को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि इस समय जनपद में अवैध हथियारों की रिकवरी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शामली पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने रविवार 23 अगस्त को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि इस समय जनपद में अवैध हथियारों की रिकवरी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में स्वाट टीम और थाना आदर्श मंडी जनपद शामली की पुलिस टीम ने एक गुड वर्क किया है। जिसमें लगभग 14 अवैध कंट्रीमेड वैपन्स बरामद हुए हैं। उनमें 10 तमंचे .315 बोर के हैं, 4 तमंचे .32 बोर के हैं और एक पौनिया बरामद हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं। हमारे यहां तीन अभियुक्त आरिफ, साहिब और बाबर गिरफ्तार हुए है जो थानान्तर्गत कैराना के निवासी हैं। गाँव तितरवाड़ा, गाँव जहाँनपुरा  और गाँव मंडावर के रहने वाले हैं।

 

इनमें से तीन लोग फरार हो गए हैं। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक गैंग लीडर है जिसका नाम शोएब पिस्टल है, और वह मूलतः तितरवाड़ा का रहने वाला है। वो जा करके साउथ इंडिया से कंट्रीमेड पिस्टल, तमंचे लेके आता है, और यहाँ पे उसकी सप्लाई करता है। वो इनको लगभग ₹ 3,000 देता था और यह लोग यहाँ जनपद में आसपास के पानीपत, करनाल या सहारनपुर में या मुजफ्फरनगर में यह लगभग ₹ 6,500 में इसको बेचते थे। पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए सराहनीय कार्य किए जाने पर पुलिस टीम को 10,000/- रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। उपरोक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद शामली, श्री एन पी सिंह ने जानकारी दी।


Featured News