-
☰
उत्तर प्रदेश: उकाई में जे.के. पेपर CPM ने उत्साह के साथ मनाया विश्व पर्यावरण सप्ताह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तापी उकाई तालुका स्थित जे.के. पेपर लिमिटेड, यूनिट सीपीएम में 5 से 11 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण सप्ताह का उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तापी उकाई तालुका स्थित जे.के. पेपर लिमिटेड, यूनिट सीपीएम में 5 से 11 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण सप्ताह का उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ आयोजन किया गया। पर्यावरण जागरूकता, सतत विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण जागरूकता रैली के साथ हुई। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन विषय पर क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा "बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट" जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, ठेका श्रमिकों तथा स्थानीय समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्लांट परिसर, आवासीय कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1,650 फलदार एवं स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक के विकल्प के रूप में जूट और कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया। विश्व पर्यावरण सप्ताह के समापन अवसर पर 11 जून को आयोजित कार्यक्रम में गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी), नवसारी के अधिकारियों ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने जे.के. पेपर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दुर्गेश मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें श्री पीयूष मित्तल, श्री टी. सुब्रमणियम तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विश्व पर्यावरण सप्ताह के इस आयोजन के माध्यम से जे.के. पेपर ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सतत प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश: लिटिल रोज स्कूल में भव्य समर कैंप, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
गुजरात: किसानों ने हाईटेंशन लाइन के पोल उपजाऊ भूमि की बजाय सरकारी जमीन पर लगाने की उठाई मांग
हरियाणा: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित
राजस्थान: अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल पांचवें दिन भी रहा जारी