Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जानवरों से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक, टूटे संकेतक बोर्ड से टकराई, युवक की हुई मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 02/09/2026 11:36:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 02/09/2026 11:36:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर मंगलवार शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर मंगलवार शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम रूढ़ा भवनाथपुर के पास पुलिस पिकेट के नजदीक जानवरों से बचने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टूटे पड़े संकेतक बोर्ड से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार नगर के ठठेरी टोला निवासी पिंकू कश्यप पुत्र कमलेश (30) अपने साथी रतनू पुत्र मुंशी के साथ बाइक से बिसवां मार्ग की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों ग्राम रूढ़ा भवनाथपुर के पास पुलिस पिकेट के नजदीक पहुंचे, उसी दौरान सड़क किनारे जानवरों का एक झुंड आपस में लड़ने लगा। अचानक जानवरों की गतिविधि देखकर बाइक सवारों ने उनसे चने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पड़े टूटे संकेतक बोर्ड से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे पिंकू कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने पिंकू कश्यप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी रतनू हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे टूटे पड़े संकेतक बोर्ड और अचानक सामने आए जानवरों के कारण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे टूटे संकेतक बोर्ड को हटाने और आवारा जानवरों की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: रिटायर्ड दरोगा के घर करोड़ों के जेवरात चोरी होने का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में सर्राफा व्यापारी से लूट का हुआ खुलासा, सात आरोपी हुए गिरफ्तार, चांदी के आभूषण हुए बरामद

उत्तर प्रदेश: कौशांबी जासूसी कांड के खुलासे पर गाजियाबाद पुलिस के अफसरों और जवानों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस हुई सम्मानित, दुष्कर्म-हत्या आरोपी एनकाउंटर पर मुस्लिम समाज ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, एफएलसी तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, एफएलसी तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश


Featured News