Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सीतापुर में सर्राफा व्यापारी से लूट का हुआ खुलासा, सात आरोपी हुए गिरफ्तार, चांदी के आभूषण हुए बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 02/09/2026 01:11:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 02/09/2026 01:11:29 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर रामपुर कला थाना क्षेत्र में 23 अगस्त की शाम सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसओजी और रामपुर कला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, सर्राफा व्यापारी रमेश निगम दुकान बंद करने के बाद जाननगर के रास्ते बाबूपुरवा स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया।

आरोपियों ने डंडों से हमला करने के बाद व्यापारी के पास मौजूद आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वारदात के खुलासे के लिए एसओजी और थाना रामपुर कला की संयुक्त टीम ने सुरागरसी और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को बगराभारी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष रावत, अनूप, नन्दू कनौजिया उर्फ शत्रुहन, दिलशाद, विशाल तिवारी, पंकज और पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ जोड़ी पायल, 163 बिछिया, 17 अंगूठियां, ताबीज, लॉकेट, कड़े, बाला समेत अन्य चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूट की घटना में उनकी भूमिका और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: रिटायर्ड दरोगा के घर करोड़ों के जेवरात चोरी होने का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कौशांबी जासूसी कांड के खुलासे पर गाजियाबाद पुलिस के अफसरों और जवानों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस हुई सम्मानित, दुष्कर्म-हत्या आरोपी एनकाउंटर पर मुस्लिम समाज ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, एफएलसी तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, एफएलसी तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश


Featured News