Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, एफएलसी तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 02/09/2026 12:57:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 02/09/2026 12:57:50 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम, वीवीपैट और अन्य निर्वाचन सामग्री के रख-रखाव से संबंधित सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों और प्रोटोकॉल के अनुसार किए जाएं। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हो रही निगरानी की भी जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निगरानी व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि फर्स्ट लेवल चेकिंग निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए एफएलसी से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार, डिप्टी कलेक्टर पूर्वा शर्मा सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।


Featured News