-
☰
गुजरात: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी मोहित शर्मा ने की समीक्षा बैठक, सीमा पर बढ़ाई सतर्कता
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: कठुआ जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा (आईपीएस) की अध्यक्षता में डीपीएल कठुआ के कॉन्फ्रेंस हॉल में आंतरिक सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
गुजरात: कठुआ जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा (आईपीएस) की अध्यक्षता में डीपीएल कठुआ के कॉन्फ्रेंस हॉल में आंतरिक सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, सीमा पर निगरानी, गश्त और अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने घुसपैठ के संभावित मार्गों की लगातार निगरानी करने, ड्रोन गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और अंतरराज्यीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती और ऊपरी कठुआ क्षेत्रों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) तथा लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग (LRP) को प्रभावी तरीके से चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नशा तस्करों, मवेशी तस्करों, ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs), गैंगस्टरों और हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष नजर रखने तथा उनके खिलाफ संयुक्त नाके और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। एसएसपी ने विलेज डिफेंस गार्ड्स (VDGs) की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए सीमावर्ती सुरक्षा ग्रिड और गश्त व्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में थानों में लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को मामलों का 60 से 90 दिनों के भीतर समयबद्ध निपटारा करने और बीट बुक्स को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी मोहित शर्मा ने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से पेशेवर, सतर्क और जनता के अनुकूल पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में मिली 11 शिकायतें, नगरायुक्त ने 3 समस्याओं का कराया तत्काल समाधान
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में बारिश का कहर, बांधों के गेट खुले, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर से बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश: बेदखली और क्षतिपूर्ति वसूली रोकने की मांग, पिपरीवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: रिहंद डैम के खुले तीन फाटक , बढ़ते जलस्तर के बीच पानी की निकासी हुई शुरू