-
☰
उत्तर प्रदेश: वर्धमान कॉलोनी में नए पम्प का हुआ शुभारंभ, पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने वार्ड 06 वर्धमान कॉलोनी में आज 15 हॉर्स पावर के पम्प लगाने के कार्य का भावनात्मक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने वार्ड 06 वर्धमान कॉलोनी में आज 15 हॉर्स पावर के पम्प लगाने के कार्य का भावनात्मक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरुक किया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार सैनी एवं मौहल्ला समिति द्वारा नगर निगम व आई टी सी मिशन सुनहरा कल फोर्स के सहयोग से आयोजित किया गया था। वर्धमान कॉलोनी पहुंचने पर पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी व क्षेत्र के लोगों ने महापौर डॉक्टर अजय कुमार तथा उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद नीरज शर्मा व पूर्व नगराध्यक्ष भाजपा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि महानगर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति कराना नगर निगम का उद्देश्य और संकल्प है। इसके लिए नगर निगम द्वारा लगातार वार्डो में आवश्यकतानुसार नये पम्प लगवाये जा रहे है। उसी श्रृंखला में वार्ड 6 में भी आज नये पम्प के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। महापौर ने कहा कि इस पम्प के शुरु हो जाने से वर्धमान कॉलोनी, अजीज कॉलोनी व अहमद कॉलोनी सहित आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। महापौर ने आई टी सी मिशन सुनहरा कल फोर्स के वालंटियर्स के साथ क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के लिए भी जागरुक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल हमें बीमारियों से बचाती है बल्कि हमारा जीवन स्तर भी ऊंचा उठाती है। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल के लिए नगर निगम, आई टी सी मिशन सुनहरा कल तथा पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा मौहल्ला समिति के सदस्य भी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: औराई क्षेत्र में अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान व दीपोत्सव का आयोजन
उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का भंडाफोड़, दंपति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर सांसद ने दी श्रद्धांजलि, समानता का संदेश
गुजरात: हाजी पीर उर्स में सेवा समिति का सराहनीय कार्य, तीर्थयात्रियों को राहत
उत्तर प्रदेश: पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि
बिहार: मनिहारी में मिलन समारोह, सांसद ने सुनी जनता की समस्याएं