-
☰
उत्तर प्रदेश: सपा की लोहिया वाहिनी को मिला नया संगठनात्मक ढांचा, 31 पदाधिकारियों की करी घोषणा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा समाजवादी पार्टी की युवा इकाई समाजवादी लोहिया वाहिनी ने गौतम बुद्ध नगर में संगठन को विस्तार देते हुए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा समाजवादी पार्टी की युवा इकाई समाजवादी लोहिया वाहिनी ने गौतम बुद्ध नगर में संगठन को विस्तार देते हुए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन की बैठक के दौरान 31 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की, जबकि राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रतीक भाटी ने नवगठित टीम के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में अनुज नागर को जिला महासचिव तथा अभिषेक भाटी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा संगठन में सात उपाध्यक्ष, 14 सचिव और आठ कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और डॉ. राम मनोहर लोहिया के सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों को आम लोगों तक पहुंचाना संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर, छात्र सभा जिलाध्यक्ष मोहित नागर, छात्र सभा के प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी सहित वकील सिद्दीकी, हरीश खारी, विशेष मुखिया, हैप्पी पंडित और अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: मकनपुरा स्कूल में समय पर शिक्षक नहीं पहुंचने का आरोप, बच्चों की पढ़ाई हुई प्रभावित
मध्य प्रदेश: न्याय में देरी पर उठे सवाल, M.C. Singla प्रकरण बना लंबित मामलों की चुनौती का उदाहरण
मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, 196 बच्चे स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे