-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस लाइंस में तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन, 48 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनन्दन सिंह द्वारा दिनांक 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय चैस प्रतियोगिता का समापन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनन्दन सिंह द्वारा दिनांक 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय चैस प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता में 03 कैटेगरी में कुल 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-10: 14 खिलाड़ी, अंडर-16: 22 खिलाड़ी और ओपन ऐज: में 12 खिलाड़ियों की भागीदारी रही। जिसमें अंडर-10 वर्ग की अद्वविता ने सभी 05 मैच जीतकर प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया। पार्थ ने 05 में से 04 मैच जीते और द्वितीय स्थान पर विजय हासिल की। कार्तिक को तृतीय स्थान मिला। जबकि माधव चतुर्थ स्थान पर रहे। अंडर-16 वर्ग, में जय वर्धन प्रथम स्थान पर, तथा वंश तोम द्वितीय स्थान पर रहे। अक्षत तृतीय स्थान पर और कुमारी नित्या चतुर्थ स्थान पर रही। ओपन ऐज वर्ग, में श्री सुनील नेगी ने सभी 05 मैच जीते और प्रथम स्थान पर काबिज हुए। प्रमोद ने 05 में से 04 मैच जीतकर द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को सहारनपुर पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता, धैर्य, रणनीति और निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट माध्यम है। जनपद सहारनपुर पुलिस खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध।
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: मकनपुरा स्कूल में समय पर शिक्षक नहीं पहुंचने का आरोप, बच्चों की पढ़ाई हुई प्रभावित
मध्य प्रदेश: न्याय में देरी पर उठे सवाल, M.C. Singla प्रकरण बना लंबित मामलों की चुनौती का उदाहरण
मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, 196 बच्चे स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे