-
☰
बिहार: बुधनगर चौक पर एनएच-31 से 44 दुकानों का अतिक्रमण हटाया, विरोध में नेता गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क के बुधनगर चौक पर अवैध रूप से अवस्थित 44 झुग्गी झोपड़ी एवं पक्के मकान के दुकान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विस्तार
बिहार: कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क के बुधनगर चौक पर अवैध रूप से अवस्थित 44 झुग्गी झोपड़ी एवं पक्के मकान के दुकान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस मौके पर आधा दर्जन थाना एवं अंचल के पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल की प्रति नियुक्ति हुई थी। प्राणपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो एवं अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने सूझबूझ के साथ अतिक्रमण हटाने का कार्य आरंभ किया। भाकपा माले नेता पप्पू कुमार राय ने खुलकर विरोध किया। सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने बड़ी चालाकी से भाकपा माले नेता को घटनास्थल से उठाकर प्राणपुर थाना ले गए। माहौल को शांत करते हुए अतिक्रमण हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी किया गया। देखते-देखते कई दुकानों को बुलडोजर से तहस-नहस कर दिया गया। दुकानदारों द्वारा अपने-अपने सामानों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एनएच 31 के विभागीय अभियंता बिनोद कुमार द्वारा अतिक्रमण हटाने का जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था। जिस पर जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल काफी संख्या में प्रतिनियुक्ति किया गया था। अतिक्रमण हटाने के वक्त भाकपा माले नेता द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भाकपा माले नेता को गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा माहौल को शांत करते हुए अतिक्रमण कार्य पूर्ण कर लिया गया। इधर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इसका खामीयाजा आगामी पंचायत चुनाव में जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ेगा। पांच दर्जन से अधिक दुकानदारों का रोजी-रोटी बंद हो गया। बुधनगर चौक अतिक्रमण मुक्त हो जाने से सन्नाटा में तब्दील हो गया है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह, अजीत मंडल, रमेश मंडल, सुरेंद्र उरांव आदि दर्जनों ने बताया कि आगामी मुख्यमंत्री आगमन को लेकर नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन एवं मध्य विद्यालय बुधनगर के बीच सड़क के दोनों साइड अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है।
उत्तर प्रदेश: होली हर्षोल्लास और सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: एसपी ने किया फ्लैग मार्च, होली-रमजान पर की गई शांति की अपील
उत्तर प्रदेश: पूर्वजों के हत्यारों की पूजा बंद कर असली इतिहास को पहचाने
बिहार: मजदूरी न मिलने से गरीब परिवार होली मनाने से वंचित, बच्चों में छाई निराशा
उत्तर प्रदेश: रामजानकी मंदिर से चोरी हुई मूर्तियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मध्य प्रदेश: बैंकरों की पेंशन फंड कमी पर सवाल, निभाएँ बैंक जिम्मेदारी