-
☰
उत्तर प्रदेश: होली हर्षोल्लास और सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक रंगों का होली पर्व जनपद में हर्षोल्लास और नई उमंग के साथ मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक रंगों का होली पर्व जनपद में हर्षोल्लास और नई उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह देखने को मिला। घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए गए और लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गली-मोहल्लों में डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों पर ही डीजे की व्यवस्था की थी। चाट, पकौड़ी, गुजिया और शीतल पेय पदार्थों के साथ होली का आनंद लिया गया। अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने आवासों पर रंगोत्सव में शामिल हुए। देर शाम तक रंगों की खुमारी छाई रही। हालांकि कुछ स्थानों पर मामूली कहासुनी की घटनाएं सामने आईं, लेकिन कुल मिलाकर पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दुल्हेंडी पर पुलिस अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने किया क्षेत्र भ्रमण होली दुल्हेंडी पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा देवबंद, नानौता और गंगोह थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस प्रशासन ने जनपद वासियों से अपील की कि होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस की सक्रियता के चलते जनपद में होली का त्योहार शांतिपूर्वक और सकुशल संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़: 36 वर्ष की सेवा के बाद सहायक ग्रेड-2 ललन प्रसाद यादव को दी गई गरिमामय विदाई
उत्तर प्रदेश: विधायक राजीव गुंबर के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: कॉलोनी में कुत्तों के हमले से बछड़े की मौत, नगर निगम टीम ने संभाला मामला
उत्तर प्रदेश: गंगोह पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद
हरियाणा: सिल्वरजोन मैथ ओलंपियाड में किड्स किंगडम स्कूल के विद्यार्थियों का दिखा शानदार प्रदर्शन
हरियाणा: पुलिस का होली मिलन समारोह, एसपी ने जवानों को दी शुभकामनाएं