-
☰
मध्य प्रदेश: मोबाइल चोरी का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: फरियादी मुकेश पिता केशरसिंह चौंगड़ भीलाला उम्र 22 साल नि. कालीबेल पाड़ा भिचडिया फलिया थाना सोरवा द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया कि दिनांक-02.03.2026 वार सोमवार को आलीराजपुर में भगोरिया देखने के लिये आया थ।
विस्तार
मध्य प्रदेश: फरियादी मुकेश पिता केशरसिंह चौंगड़ भीलाला उम्र 22 साल नि. कालीबेल पाड़ा भिचडिया फलिया थाना सोरवा द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया कि दिनांक-02.03.2026 वार सोमवार को आलीराजपुर में भगोरिया देखने के लिये आया थ। आलीराजपुर राजावाड़ा परिसर में भगोरिया हाट की काफी भीड भाड़ थी। फरियादी ने अपना ONE PLUS NORD 5 स्काई ब्लु रंग का मोबाइल फोन पेन्ट की दाहिने जेब मे रखा था तभी फरियादी की पेन्ट की दाहिनी जेब मे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेन्ट की दाहिनी जेब से ONE PLUS NORD 5 निकालकर चोरी कर लिया है, जिसकी किमत 31,999/- रुपये है । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा भगोरिया हाट में ही एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों पर शंका होने पर गिरफ्त में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी सुमन पिता सावंतलाल गुजरिया जाति पारदी उम्र-19 वर्ष निवासी ग्राम मालीखेडी जिला उज्जैन से पूछताछ करते चोरी करना कबूल किया व आरोपी के कब्जे से ONE PLUS NORD 5 मोबाईल किमती करीबन 31,999/- रुपये बरामद किया गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनू सिटोले थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. सुनिल रन्दे, सउनि. मुन्नालाल कटारे, प्रआर रविन्द्र खन्ना, आर गंगाराम, आर सुमित चौहान, आर. राजेश अलावा, सायबर सेल से प्रआर दिलीप चौहान, आर नागरसिंह व आर प्रमोद का सराहनीय योगदान रहा।
छत्तीसगढ़: 36 वर्ष की सेवा के बाद सहायक ग्रेड-2 ललन प्रसाद यादव को दी गई गरिमामय विदाई
उत्तर प्रदेश: विधायक राजीव गुंबर के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: कॉलोनी में कुत्तों के हमले से बछड़े की मौत, नगर निगम टीम ने संभाला मामला
उत्तर प्रदेश: गंगोह पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद
हरियाणा: सिल्वरजोन मैथ ओलंपियाड में किड्स किंगडम स्कूल के विद्यार्थियों का दिखा शानदार प्रदर्शन
हरियाणा: पुलिस का होली मिलन समारोह, एसपी ने जवानों को दी शुभकामनाएं