-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रेमिका को लेकर नाराज़ युवक ने बीडीओ की गाड़ियों में लगाई आग, गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बीडीओ राम खेलावन सेठ के सरकारी व निजी वाहन में आग उनकी महिला रसोइया के प्रेमी ने लगाई थी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बीडीओ राम खेलावन सेठ के सरकारी व निजी वाहन में आग उनकी महिला रसोइया के प्रेमी ने लगाई थी। बीडीओ के व्यवहार से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।पुलिस ने घटना के चौथे दिन उसे गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि बीडीओ रात में उसे अपने आवास पर राेक लेते थे, यह उसे पसंद नहीं था। पुलिस उसे कोर्ट ले गई, वहां से जेल भेज दिया गया। नेबुआ नौरंगिया के बीडीओ के सरकारी आवास की मरम्मत का कार्य चल रहा। वर्तमान में वे ब्लाक के नजदीक के गांव रामपुर खुर्द में किराए का आवास लेकर रह रहे। बीते गुरुवार की आधी रात को आवास के बाहर पार्क की गई उनकी सरकारी व निजी गाड़ी में अचानक लग गई। आवाज होने पर बीडीओ जगे तो देखे कि उनकी दोनों गाड़ियां धू धू कर जल रहीं हैं। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। हालांकि तब तब दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल चुकीं थीं। बीडीओ ने इसकी सूचना नेबुआ नौरंगिया पुलिस को दी। पुलिस की जांच पड़ताल में घटनास्थल के समीप खाली बाेतल मिला, जिसमें पेट्रोल की गंध आ रही थी। मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच की। बीडीओ आवास में अकेले रहते हैं। उनके यहां भोजन बनाने एक युवती आती है। पुलिस ने युवती के मोबाइल का सीडीआर निकाला तो शक की सुई गोलू यादव निवासी रामपुर खुर्द की ओर घूमती नजर आई। युवक को पकड़ पुलिस ने पूछताछ की तो पहले उसने आनाकानी की पर सबूत दिखाने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बताया कि बीडीओ के यहां भोजन बनाने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा। उनके यहां भोजन बनाने के काम से कई बार मना किया पर उसके घर वाले नहीं माने। बीडीओ अक्सर रात को उसे अपने आवास पर रोक लेते थे, यह बात मुझे पसंद नहीं थी। इससे परेशान होकर बाइक से पेट्रोल निकाली और घटना वाली रात उनके आवास पहुंच दोनों गाड़ियों पर पेट्रोल छिड़क आग ला दी। पुलिस टीम में एसएचओ चंद्रभूषण प्रजापति, दारोगा संदीप यादव, कां.यशवंत यादव, अश्विनी कुमार, संदीप कुमार, दीपक कुमार शामिल रहे।बीडीओ रामखेलावन सेठ मूल रूप से वाराणसी जिले के गांव कठीराव के निवासी हैं। वर्तमान में वह कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के बीडीओ पद पर तैनात हैं।
छत्तीसगढ़: 36 वर्ष की सेवा के बाद सहायक ग्रेड-2 ललन प्रसाद यादव को दी गई गरिमामय विदाई
उत्तर प्रदेश: विधायक राजीव गुंबर के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: कॉलोनी में कुत्तों के हमले से बछड़े की मौत, नगर निगम टीम ने संभाला मामला
उत्तर प्रदेश: गंगोह पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद
हरियाणा: सिल्वरजोन मैथ ओलंपियाड में किड्स किंगडम स्कूल के विद्यार्थियों का दिखा शानदार प्रदर्शन
हरियाणा: पुलिस का होली मिलन समारोह, एसपी ने जवानों को दी शुभकामनाएं