Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पूर्वजों के हत्यारों की पूजा बंद कर असली इतिहास को पहचाने

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 05/03/2026 01:59:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 05/03/2026 01:59:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कोई आपके पिता या दादा की हत्या कर दे तो आप उस अपराधी से बदला लेने की सोचेंगे या उस आदमी की पूजा करेंगे , बेशक बदला लेने की सोचेंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कोई आपके पिता या दादा की हत्या कर दे तो आप उस अपराधी से बदला लेने की सोचेंगे या उस आदमी की पूजा करेंगे , बेशक बदला लेने की सोचेंगे। तो फिर क्यों आज हम अपने पूर्वजो के हत्यारो से बदला लेने की बजाय उनकी पूजा करते आ रहे है। हमारे भारत देश पर अंग्रेजो और मुग़लो से भी सैकड़ों साल पहले (2500-4500 yrs. ago) यूरोप और एशिया बार्डर यानि मध्य यूरेशिया की वोल्गा नदी के तट पर रहने वाले लोगो ने आक्रमण किया था । हमारे देश पर आक्रमण करने वाले पहले विदेशी यही "आर्य" ब्रामण लोग थे । ये लुटेरे/डकैत भारत मे गड़रिये/बकरीबाज़ का रूप धर कर आए थे, और फिर ये धीरे धीरे भारत के छोटे बड़े हिस्सो पर हमला करते गए और उस हिस्से को अपना ग़ुलाम बनाते गए , घोड़ा(Horse)और गरुड़ पक्षी भारत मे नहीं पाये जाते थे, ये विदेशी आर्य उन्हे अपने साथ लेकर आए थे। हमारी सेना पैदल हुआ करती थी और ये लुटेरे घुड़सवार हुआ करते थे , इसलिए हमारी सेनाएँ लड़ाई मे कमजोर पड़ती गयी और इन होने धीरे-धीरे लगभग पूरे देश के हिस्से मे अपना प्रभाव जमा लिया । साथ ही साथ ये भारत मे पहले से मौजूद महान और विकसित सिन्धु घाटी सभ्यता और हमारी मोहन-जोदड़ो और हड़प्पा संस्कृति को नष्ट करने लगे और जहां जहां नष्ट नहीं कर पाये वहाँ उसका रूप विकृत कर उसको अपने मतलब/फ़ायदे के हिसाब से ढालने लगे और अपने द्वारा रचे गए घटिया और काल्पनिक वेद - पुराण के हिसाब से नया इतिहास बनाने लगे जो सिर्फ उनको श्रेष्ठ साबित करता था। हमारा होली का त्योहार भी हमारे देश के महान मूलनिवासी राजाओ और विदेशी आर्य लुटेरो के बीच हुए संघर्ष की एक गाथा है , प्राचीन काल मे हमारे देश के कश्यप राजा रहे हिरण्यकश्यप और उसके परिवार की कहानी कहता है हमारा होली का त्योहार। 

 

ऐतेहासिक गाथा के अनुसार हमारे मूलनिवासी राजा "हिरण्यकश्यप" बहुत पराक्रमी हुआ करते थे , राजा हिरण्यकश्यप ने विदेशी हिंसक ग्रंथ वेद-पुराणों की नीति को अपने यहा लागू नहीं होने दिया और अपना प्राचीन मूलनिवासी और नागवंशी धर्म ही मानते रहे जिसकी वजह से विदेशी आर्य लुटेरे उनके राज्य पर कब्जा नहीं कर पा रहे थे तो उन्होने अपनी हमेशा की छल और बहरूपिये वाली नीति अपनाने की कोशिश की जिसके सहारे वो हमारे देश मे घुसे थे । उन्होने राजा हिरण्यकश्यप के साथ छल/धोखा करके उनकी हत्या तो कर दी लेकिन उस राज्य की प्रजा ने भी विदेशी आर्य लुटेरों की सत्ता को स्वीकारने से इंकार कर दिया । तो उन्होने "हिरण्यकश्यप" के अल्पायु पुत्र "प्रहलाद" को ही राजा बनाने की योजना बनाई लेकिन साथ ही उन्होने ये सोचा की प्रहलाद को विदेशी आर्य ग्रंथो वेद-पुराणों की शिक्षा देकर उसे अपने वश मे कर लेंगे जिससे प्रजा की नज़र मे तो राजा प्रहलाद ही रहेगा लेकिन वो काम उन लुटेरों के फ़ायदे का करेगा । लेकिन उनके इस षड्यन्त्र का पता "होलिका" को चल गया था तो वो प्रहलाद को बचाने के लिए उसको अपने साथ लेकर सुरक्षित स्थान की ओर चल दी लेकिन उन आर्य लुटेरों की कुटिल नजरों से वो नहीं बच पाई और उन आर्य लोगो ने निहत्थी होलिका को जिंदा जलाकर उसको मार डाला। हम होली अपने महान राजा हिरण्यकश्यप और वीर होलिका के बलिदान को याद रखने हेतु शोक दिवस के रूप मे मनाते थे और जिस तरह मृत व्यक्ति की चिता की हम आज भी परिक्रमा करते है और उस पर गुलाल डालते है ठीक वही काम हम होली मे होलिका की प्रतीकात्मक चिता जलाकर और उस पर गुलाल डालकर अपने पूर्वजो को श्रद्धांजलि देते आ रहे थे ताकि हमे याद रहे की हमारी प्राचीन सभ्यता और मूलनिवासी धर्म की रक्षा करते हुए हमारे पूर्वजो ने अपने प्राणो की आहुति दी थी । लेकिन इन विदेशी आर्य लुटेरों ने हमारे इस ऐतेहासिक तथ्य को नष्ट करने के लिए उसको तोड़ मरोड़ दिया और उसमे काल्पनिक "विष्णु" और उसका बहरूपिये पात्र "नृसिंह अवतार" की कहानी घुसेड़ दी । और जिसकी वजह से आज हम अपने ही पूर्वजो को बुरा और राक्षस मानते आ रहे है , और इन लुटेरों को भगवान मानते आ रहे है। ये विदेशी आर्य असल मे अपने आपको "सुर" कहते थे और हमारे भारत के लोगो और हमारे पूर्वज राजाओ की बेइज्जती करने के लिए उनको "असुर" कहा करते थे । और इन लुटेरों/डकैतो की टोली के मुख्य सरदारो को इन्होने भगवान कह दिया और अलग अलग टोलियो/सेनाओ के मुखिया/सेनापतियों को इन्होने भगवान का अवतार दिखा दिया अपने इन काल्पनिक वेद-पुराणों मे । और इस तरह ये विदेशी आर्य हमारे भारत के अलग-अलग इलाको मे अपने लुटेरों की टोली भेजते रहे और हमारे पूर्वज राजाओ को मारकर उनका राजपाट हथियाते रहे और उसी क्रम मे इन्होने हमारे अलग-अलग क्षेत्र के राजाओ को असुर घोषित कर दिया और वहाँ जीतने वाले सेनापति को विभिन्न अवतार बता दिया।

 

आज इससे ज्इससे ज्यादा दुख की बात क्या होगी की पूरा देश यानि की हम लोग इनके काल्पनिक वेद-पुराणों मे निहित नकली भगवानों याने हमारे पूर्वजो के हत्यारो को पूज रहे है और अपने ही पूर्वजो को हम राक्षस और दैत्य मानकर उनका अपमान कर रहे है। याद रहे की वेदो और पुराणों मे लिखा है की सारे भगवान "लाखो" साल पुराने है और भगवान अश्व अर्थात घोड़े की सवारी किया करते थे और विष्णु का वाहन "गरुड़" पक्षी है लेकिन "घोड़ा(हॉर्स)" और गरुड़ पक्षी भारत मे नहीं पाये जाते थे , ये विदेशी आर्य उन्हे कुछ "सैकड़ों" साल पहले अपने साथ लेकर आए थे , जिससे ये साबित होता है की ये विष्णु और उसके सारे अवतार काल्पनिक है और इन्होने अपनी बनाई हुई सेना के राजाओ और सेनापतियों को ही भगवान और उनका अवतार घोषित किया है। अब समय आ गया है की हम अपने देश का असली इतिहास पहचाने और अपने पूर्वज राजा जो की असुर या दैत्य ना होकर वीर और पराक्रमी महान पुरुष हुआ करते थे उनका सम्मान करना सीखे और जिन्हे हम भगवान मानते है दरअसल वो हमारे गुनहगार है और हमारे पूर्वजो के हत्यारे है जिनकी पूजा और प्रतिष्ठा का हमे बहिष्कार करना है।