-
☰
उत्तर प्रदेश: रामजानकी मंदिर से चोरी हुई मूर्तियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में थाना अजनर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पुरवा पनवाड़ी स्थित रामजानकी मंदिर से मूर्तियों के धनुष चोरी होने के संबंध में पंजीकृत मुकदमा धारा 305(डी)/331(4) बीएनएस से संबंधित अज्ञात चोरों की घटना का अनावरण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में थाना अजनर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पुरवा पनवाड़ी स्थित रामजानकी मंदिर से मूर्तियों के धनुष चोरी होने के संबंध में पंजीकृत मुकदमा धारा 305(डी)/331(4) बीएनएस से संबंधित अज्ञात चोरों की घटना का अनावरण किया गया। घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष अजनर सुभाष चन्द्र द्वारा थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत सचिवालय के पास बने पार्क, ग्राम पुरवापनवाड़ी से 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से रामजानकी मंदिर से चोरी गए श्री राम एवं लक्ष्मण जी की मूर्तियों के 02 अदद पीली धातु के धनुष बरामद किए गए।गिरफ्तार अभियुक्तगण- हल्लू अहिरवार पुत्र हद्दू उर्फ हरदयाल उम्र लगभग 35 वर्ष एवं भगवानदास रैकवार पुत्र प्रभुदयाल उम्र लगभग 32 वर्ष निवासीगण ग्राम पुरवा पनवाड़ी थाना अजनर जनपद महोबा, पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए- सचिन राजपूत पुत्र मूलचन्द्र,जीतेन्द्र राजपूत पुत्र सत्यदेव राजपूत,श्याम सुन्दर राजपूत पुत्र परमेश्वरी दयाल निवासीगण-ग्राम बमरारा थाना चरखारी जनपद महोबाबरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। प्रकाश में आए शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
छत्तीसगढ़: 36 वर्ष की सेवा के बाद सहायक ग्रेड-2 ललन प्रसाद यादव को दी गई गरिमामय विदाई
उत्तर प्रदेश: विधायक राजीव गुंबर के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: कॉलोनी में कुत्तों के हमले से बछड़े की मौत, नगर निगम टीम ने संभाला मामला
उत्तर प्रदेश: गंगोह पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद
हरियाणा: सिल्वरजोन मैथ ओलंपियाड में किड्स किंगडम स्कूल के विद्यार्थियों का दिखा शानदार प्रदर्शन
हरियाणा: पुलिस का होली मिलन समारोह, एसपी ने जवानों को दी शुभकामनाएं