-
☰
छत्तीसगढ़: चांदनी बिहारपुर महाविद्यालय में आईक्यूएसी की प्रथम बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर आज शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में आज आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की प्रथम बैठक जनभागीदारी अध्यक्ष कालीचरण काशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर आज शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में आज आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की प्रथम बैठक जनभागीदारी अध्यक्ष कालीचरण काशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते के मार्गदर्शन में तथा प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक प्राध्यापक धीरेंद्र कुमार जायसवाल के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रकोष्ठ के उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा संस्थान को होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए 1 वर्षीय एवं 5 वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी तीन माह के भीतर ग्रीन ऑडिट, बेस्ट प्रैक्टिस का पालन, व्याख्यानमाला तथा महापुरुषों के जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय बिहारपुर नारायण शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. आशीष शर्मा, मेडिकल क्षेत्र से नवनीत जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल जायसवाल, कानूनी सलाहकार गजानन जायसवाल, शिक्षक प्रतिनिधि स्वतंत्र प्रसाद गुप्ता, पालक प्रतिनिधि लक्ष्मण जायसवाल, उद्योगपति सचेंद्र पाठक सहित छात्र-छात्राएं, भूतपूर्व छात्र एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं छात्र हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
राजस्थान: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, रिफाइनरी उद्घाटन व मोदी सभा की तैयारियों पर चर्चा
बिहार: लखनपुर पंचायत के दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह
मध्य प्रदेश: सुनील निंगवाल बने AIJ धरमपुरी तहसील अध्यक्ष, पत्रकारिता जगत में दिखी खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: सेन समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, अक्षय तृतीया पर होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए दिशा- निर्देश