-
☰
मध्य प्रदेश: सेन समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, अक्षय तृतीया पर होगा भव्य आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भारतीय सर्व सेन समाज द्वारा आगामी 20 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया) के शुभ अवसर पर नगर करही, तहसील महेश्वर, जिला खरगोन में निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भारतीय सर्व सेन समाज द्वारा आगामी 20 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया) के शुभ अवसर पर नगर करही, तहसील महेश्वर, जिला खरगोन में निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं नवयुगल वर-वधुओं को आशीर्वाद देने हेतु सेन समाज के पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में संगठन मंत्री मनोज सेन (धामनोद), राहुल सेन (मयूर दोना पत्तल, धामनोद) एवं श्याम सेन (रॉयल साफा हाउस, धामनोद) ने संत श्री सिंगाजी गवली समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश यादव (धामनोद) से उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर ससम्मान भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन में संगठन के साथियों सहित पधारकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने का सादर निमंत्रण दिया। समाजजनों ने भी इस आयोजन को समाजिक एकता और सहयोग का प्रतीक बताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।