Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: लखनपुर पंचायत के दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 11/04/2026 03:22:25 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 11/04/2026 03:22:25 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह कटिहार जिले के लखनपुर पंचायत अंतर्गत दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को +2 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने कठि

विस्तार

बिहार: दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह कटिहार जिले के लखनपुर पंचायत अंतर्गत दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को +2 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। कार्यक्रम का शुभारंभ लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय द्वारा फीता काटकर किया गया। फीता कटते ही विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और समारोह का औपचारिक उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है, जिससे न केवल व्यक्तिगत विकास होता है बल्कि समाज और देश भी आगे बढ़ता है।
मुखिया श्वेता राय ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के अथक प्रयासों का भी परिणाम है। साथ ही उन्होंने बच्चों को आगे भी मेहनत कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने और समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं विद्यालय प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण समारोह का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया।
 


Featured News