-
☰
मध्य प्रदेश: सुनील निंगवाल बने AIJ धरमपुरी तहसील अध्यक्ष, पत्रकारिता जगत में दिखी खुशी की लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय और जमीनी स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले श्री सुनील निंगवाल को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) मध्यप्रदेश इकाई द्वारा उन्हें जिला धार की तहसील धरमपुरी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय और जमीनी स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले श्री सुनील निंगवाल को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) मध्यप्रदेश इकाई द्वारा उन्हें जिला धार की तहसील धरमपुरी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पत्रकारों और सामाजिक क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जारी नियुक्ति पत्र में संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि श्री निंगवाल अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में स्थानीय पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। साथी पत्रकारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके कार्यों और समर्पण का परिणाम है। सहयोगियों का कहना है कि श्री निंगवाल लंबे समय से निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर रहे हैं, और अब इस नई भूमिका में वे पत्रकारों की आवाज को और बुलंद करेंगे। AIJ संगठन में मजबूत पकड़ धरमपुरी क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता साथियों का मिला भरपूर समर्थन।