-
☰
Delhi Crime News: उधार देने से इंकार करने पर दुकानदार की चाकू गोदकर करी हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ अंडा उधार न देने पर ग्राहक ने दुकानदार की हत्या कर दी। दरअसल ये मामला शास्त्री पार्क इलाके का हैं, जहाँ बुधवार की रात को दुकानदार 50 वर्षीय फखरुद्दीन के उधर न देने पर युवक ने उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं की इस मामले पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अंडे के रुपए को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद आरोपी मोहसिन ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगो ने पीड़ित फखरुद्दीन को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 34 वर्षीय मोहसिन को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया हैं। जांच में सामने आया हैं की आरोपी मोहसिन पहले से मारपीट, चोरी और लूट समेत 7 मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतिक फखरुद्दीन बुलंद मस्जिद के शास्त्री पार्क इलाके में रहते थे। वह अपने भाई के साथ रेहड़ी पर अंडा बेचने का काम करते थे। बताया जा रहा हैं की बुधवार की रात को मोहसिन उनसे अंडा लेने आया था। वह उधार में अंडा मांग रहा था, जिसके बाद उनके इंकार करने पर झगड़े की शुरुआत हुई थी और देखते ही देखते यह झगड़ा एक खुनी खेल में बदल गया। झगड़े के दौरान मोहसिन ने चाकू से हमला किया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 34 वर्षीय मोहसिन को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया हैं। जांच में सामने आया हैं की आरोपी मोहसिन पहले से मारपीट, चोरी और लूट समेत 7 मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Manslaughter or Murder: पत्थरबाजी के बाद हुआ हादसा, दो युवकों की हुई मौत, 9 आरोपियों पर केस दर्ज
Attempt To Murder Wife: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की करी कोशिश, फिर खुद की ली जान
MP Crime News: शादी में बाउंसर-हथियार के साथ पहुंचा रिश्तेदार, मामला पहुंचा थाने
Maharashtra Treanding News: बार डांसर निकली ड्रग सिंडिकेट, बैंक रिकॉर्ड ने उड़ाए होश