Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: सीआईए-1 की बड़ी कार्रवाई, 8 अवैध पिस्तौल और 30 कारतूस सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 01/07/2026 01:25:36 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 01/07/2026 01:25:36 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: जिला पुलिस द्वारा अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-1 टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस और एक सिलेरियो कार बरामद की गई है। सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मधुबन में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन उर्फ पोन्ना निवासी कलानौर जिला रोहतक, जतिन निवासी कलानौर जिला रोहतक, राहुल निवासी खरखौदा जिला सोनीपत, नवदीप निवासी मालपुर जिला पानीपत तथा कपिल निवासी मालपुर जिला पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सीआईए-1 की टीम ने 29 जून 2026 को गांव कुटेल के पास रिंग रोड पर नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त सिलेरियो कार बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पवन उर्फ पोन्ना के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि अवैध हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। मामले में आगे की जांच जारी है।
 

Related News

राजस्थान: विकसित भारत-विकसित राजस्थान” कार्यक्रम में अकबर खान सम्मानित, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने

उत्तराखंड: पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश

तेलंगाना: गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल पुली अशोक रेड्डी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों ने दी भावुक विदाई

हरियाणा: डिजिटल मीडिया चैनलों पर रोक के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

गुजरात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

 राजस्थान: राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे, माला पहनाकर डॉक्टरों का किया सम्मान


Featured News