Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: बारिश में खुला मेनहोल बना खतरा, बाइक सवार दंपति हुए हादसे का शिकार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Sanwar Mal Gadri , Date: 03/07/2026 04:44:29 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sanwar Mal Gadri ,
  • Date:
  • 03/07/2026 04:44:29 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: जूनागढ़ मानसून की पहली बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहर में प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर कर दी। जूनागढ़ के आज़ाद चौक इलाके में सड़क पर जलभराव के बीच खुला मेनहोल एक बड़ा हादसे का कारण बन गया। पानी में डूबा मेनहोल दिखाई नहीं देने से बाइक सवार दंपति उसमें जा गिरे। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, पहली बारिश के बाद इलाके की सड़कों पर पानी भर गया था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार पति-पत्नी आज़ाद चौक से गुजर रहे थे। सड़क पर पानी जमा होने के कारण उन्हें खुला मेनहोल दिखाई नहीं दिया और अचानक बाइक सहित दोनों उसमें गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर दोनों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर वर्ष बारिश से पहले गटर और नालों की जांच तथा सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए, लेकिन इस बार भी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं। लोगों का कहना है कि खुले मेनहोल और जलभराव शहरवासियों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। घटना का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर पानी भरा होने के कारण मेनहोल नजर नहीं आ रहा और बाइक सीधे उसमें जा गिरती है। फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से खुले मेनहोल तुरंत बंद कराने और बारिश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।