-
☰
हरियाणा: कुतुबपुर के नैतिक सैनीवाल ने एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट को हराकर जीता स्वर्ण पदक
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हांसी गांव कुतुबपुर के युवा बॉक्सर नैतिक सैनीवाल ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरियाणा में आयोजित सीबीएसई जोन-2 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के अंडर-17 वर्ग में नैतिक ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एशियाई स्तर के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में करीब 3,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच नैतिक ने अपनी फुर्ती, तकनीक और दमदार पंचों के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से कुतुबपुर सहित पूरे हांसी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद गांव लौटे नैतिक का ग्रामीणों और युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। खरड़ अलीपुर से कुतुबपुर तक युवाओं ने बाइक रैली निकाली। डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और नैतिक का उत्साह बढ़ाया। गांव पहुंचने पर सरपंच अजय पवार और पूर्व सरपंच शेर सिंह मुंजर ने नैतिक को पगड़ी पहनाकर तथा फूल-मालाओं से सम्मानित किया। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। नैतिक सैनीवाल ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करना है। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं को नशे की बजाय खेलों में आगे बढ़कर प्रदेश के लिए पदक जीतने चाहिए। इस अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता राहुल शर्मा ने भी नैतिक को बधाई दी। उन्होंने ग्रामीण युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की है। सम्मान समारोह के दौरान बिट्टू मुंजर, रामफल, सोनू, छबीलदास, राजेंद्र हरपाल, सुनील, प्रदीप, हरदीप, संजय, बलराम, राजू, रमेश, अमित और पवन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: रसोइयों की भर्ती, होमगार्ड टेस्ट, ITI एडमिशन समेत कई अहम फैसले
उत्तर प्रदेश: महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
गुजरात: सैटेलाइट पार्क और मारुति सोसायटी की जर्जर सड़कें बन रहीं है हादसों की वजह
गुजरात: खुकी नदी में कचरा जलाने पर प्रशासन सख्त, सात दिन में सफाई के आदेश