-
☰
मध्य प्रदेश: थाना देवलोंद की कार्यवाही, प्रताड़ना से आहत युवक की आत्महत्या, दो महिलाए ली गई हिरासत में
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिले के थाना देवलोंद के मर्ग धारा बीएनएसएस के - तहत मृतक रवि कचेर - पिता संतोष कचेर उम्र - 35 वर्ष निवासी वार्ड - क्रमांक 09 बाणसागर की - मृत्यु संबंधी मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। जांच में पाया ग
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिले के थाना देवलोंद के मर्ग धारा बीएनएसएस के - तहत मृतक रवि कचेर - पिता संतोष कचेर उम्र - 35 वर्ष निवासी वार्ड - क्रमांक 09 बाणसागर की - मृत्यु संबंधी मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि मृतक रवि कचेर का विवाह वर्ष 2012 में ज्योति सिंह (उर्फ ज्योति कचेर) से - प्रेम विवाह हुआ था, जिनसे - उनके तीन बच्चे हैं। विगत 1-2 - वर्षों से ज्योति सिंह का किसी = अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर - लगातार संपर्क था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। दिनांक 02.04.2026 = की रात्रि लगभग 11-00 बजे - इसी बात को लेकर दोनों के - बीच विवाद हुआ। इसके बाद - दिनांक 03.04.2026 को ज्योति सिंह, रानी द्विवेदी के घर चली - गई, जहां रानी द्विवेदी द्वारा उसे पति से तलाक लेने हेतु उकसाया जा रहा था। उक्त परिस्थितियों से - मृतक रवि कचेर अत्यधिक मानसिक रूप से परेशान था। इसी मानसिक प्रताड़ना एवं दुष्प्रेरणा के चलते दिनांक 03.04.2026 को मृतक ने रानी द्विवेदी के घर के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु स्त्ररू।। रीवा में भर्ती कराया गया, जहां दिनांक 04.04.2026 को उसकी मृत्यु हो गई। मामले की विवेचना के दौरान प्रथम दृष्टया ज्योति कचेर एवं रानी द्विवेदी के विरुद्ध अपराध धारा बीएनएस के तहत अपराध पाया गया, जिस पर थाना देवलोंद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान दिनांक 09.04.2026 को आरोपी ज्योति कचेर पति रवि कचेर उम्र 32 वर्ष एवं रानी द्विवेदी पति राजेश द्विवेदी उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 09, थाना देवलोंद जिला शहडोल को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही उप निरी सुभाष दुबे थाना प्रभारी देवलोंद के नेतृत्व में, प्रधान आरक्षक दिनेश शुक्ला, आरक्षक आदित्य सिंह, अभिषेत तिवारी, चित्रांशु शुक्ला एवं म.आर. प्रज्ञा पाण्डेय, महक कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजस्थान: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, रिफाइनरी उद्घाटन व मोदी सभा की तैयारियों पर चर्चा
बिहार: लखनपुर पंचायत के दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह
मध्य प्रदेश: सुनील निंगवाल बने AIJ धरमपुरी तहसील अध्यक्ष, पत्रकारिता जगत में दिखी खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: सेन समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, अक्षय तृतीया पर होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए दिशा- निर्देश